उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोसायटी की छत से गिरा व्यक्ति, मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोसायटी की छत से गिरा व्यक्ति, मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोसायटी की छत से गिरा व्यक्ति, मौत
Modified Date: May 4, 2024 / 02:23 pm IST
Published Date: May 4, 2024 2:23 pm IST

नोएडा, चार मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सोसायटी की छत से गिरकर एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 44 स्थित ओमेक्स सोसायटी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति कौन था और सोसायटी में कहां से आया इसकी जानकारी वहां के लोगों को नहीं थी।

पुलिस को आशंका है कि यह व्यक्ति किसी के घर पर काम करने आया था या फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए सोसायटी में घुसा था।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में