पलामू में ऑटो से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Ads

पलामू में ऑटो से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2021 / 12:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मेदिनीनगर, 15 सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में हैदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो से गिरकर निजी प्रतिष्ठान के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पलामू में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि यह दुर्घटना आज हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर नाग बाबा के समीप हुई।

चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि हिमांशु (32) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मदगंज की ओर से जपला जाने के क्रम में ऑटो में आगे की सीट पर बैठा हिमांशु सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाषा, सं, इन्दु शफीक