दिल्ली के पश्चिम विहार में लिफ्ट के दरवाजे में सिर फंसने से युवक की मौत

Ads

दिल्ली के पश्चिम विहार में लिफ्ट के दरवाजे में सिर फंसने से युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - August 16, 2025 / 10:16 PM IST,
    Updated On - August 16, 2025 / 10:16 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स के एक गोदाम में माल उठाने वाली लिफ्ट के दरवाजे में सिर फंसने से 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक शिव कुमार बिहार के चंपारण जिले का मूल निवासी था और काम की तलाश में पांच दिन पहले ही दिल्ली आया था। वह गोदाम में 12,000 रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है जब शिव कुमार मालवाहक लिफ्ट में सवार था और उसका सिर लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। लिफ्ट को सील कर दिया गया है तथा खामियों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई रोहित शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा और पोस्टमार्टम के बाद शव प्राप्त किया। बाद में शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले जाया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र