रोहिणी में व्यक्ति खुले नाले में गिरा; बचाव कार्य जारी

Ads

रोहिणी में व्यक्ति खुले नाले में गिरा; बचाव कार्य जारी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 09:30 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:30 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) रोहिणी के बेगमपुर इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना के सिलसिले में शाम करीब 7:45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने कहा, “बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और व्यक्ति को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश