तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की रैली में एक व्यक्ति बेहोश, अस्पताल ले जाते समय मौत

Ads

तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की रैली में एक व्यक्ति बेहोश, अस्पताल ले जाते समय मौत

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 04:08 PM IST

सेलम, 13 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की एक रैली में पार्टी प्रमुख विजय के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के मूल निवासी सूरज (37) सीने में दर्द की शिकायत के बाद बेहोश हो गया और उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने दावा किया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश