Reported By: Sakshi Tripathi
,Valentine Day Protest / Image Source : IBC24
भोपाल: Valentine Day Protest मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे के विरोध में साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है। संतों ने ‘लाठी पूजन’ कर विरोध का ऐलान किया और इसे “सनातन संस्कृति की रक्षा” से जोड़ते हुए चेतावनी भी दी। संतों का कहना है कि वैलेंटाइन डे विदेशी संस्कृति का प्रभाव है, जिससे हिंदू समाज पर आघात हो रहा है।
आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के विरोध के दौरान “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारे लगाए गए। MP Valentine Day Controversy, महामंडलेश्वर अनिलानंद ने कहा कि जो भी युवक-युवतियां वैलेंटाइन डे मनाते नजर आएंगे, उनके लिए “लट्ठ तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि अभी यह प्रतीकात्मक चेतावनी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। साथ ही, फूलों की दुकानों पर भी नजर रखने की बात कही गई है।
संतों ने बताया वह किसी के साथ हिंसा करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन समाज को सचेत करने के लिए यह संदेश देना जरूरी है। Bhopal News उनका कहना है कि यदि “विधर्मी ताकतों” द्वारा हिंदू समाज की परंपराओं को बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। हालांकि, संतों ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह विरोध सांकेतिक है।
एक तरफ जहाँ युवक-युवतियों में वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साह है, वहीं हिंदू संगठन भी पूरी तैयारी में हैं। बीते कल सागर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठी पूजन किया और “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारों के साथ विरोध किया है ।