Collector Transfer List Today: रातोंरात बदल दिए गए इन जिलों के कलेक्टर, भाजपा सरकार ने किए प्रशासनिक अफसरों के थोक में तबादले

Ads

Collector Transfer List Today: रातोंरात बदल दिए गए इन जिलों के कलेक्टर, भाजपा सरकार ने किए प्रशासनिक अफसरों के थोक में तबादले

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 04:06 PM IST

Collector Transfer List Today: रातोंरात बदल दिए गए इन जिलों के कलेक्टर, भाजपा सरकार ने किए प्रशासनिक अफसरों के थोक में तबादले / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 11 अधिकारियों का फेरबदल
  • विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया
  • अब्ज प्रसाद वाजपेई की हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में वापसी

देहरादून: Collector Transfer List Today प्रदेश की भाजपा सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 6 IAS और 3 PCS सहित 11 अफसरों का नाम शामिल है। इस आदेश में प्रशासन ने एक जिला कलेक्टर का भी ट्रांसफर किया है। बता दें कि बाजपेई हल्द्वानी में लंबे समय से सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे थे। कुछ माह पूर्व ही उनका तबादला हुआ था। उसके बाद गोपाल चौहान को हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

Collector Transfer List Today ज्ञात हो कि उत्तराखंड में इससे पहले अक्टूबर में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब सरकार नेएक साथ 22 आईएएस और 21 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। उनमेंपांच जिलों के डीएम और कई एडीएम-एसडीएम भी शामिल थे। इधर कल शाम भी सरकार ने एक साथ 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इन अफसरों का हुआ तबादला

  • आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है
  • आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग निदेशक बनाया गया है
  • आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाए गए हैं
  • आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है
  • आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है
  • प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है
  • प्रतीक जैन की जगह आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं
  • PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण , निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है
  • PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
  • PCS अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है
  • सचिवालय सेवा रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है
  • सचिवालय सेवा अधिकारी सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है

ये भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी कौन हैं?

आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। उन्होंने प्रतीक जैन की जगह ली है।

प्रतीक जैन को अब कौन सी जिम्मेदारी मिली है?

प्रतीक जैन को अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का एमडी, जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक और नमामि गंगे का परियोजना निदेशक बनाया गया है।

हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर किसे तैनात किया गया है?

पीसीएस अधिकारी अब्ज प्रसाद वाजपेई को हल्द्वानी का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।

क्या यह फेरबदल चारधाम यात्रा से संबंधित है?

माना जा रहा है कि रुद्रप्रयाग (केदारनाथ धाम का प्रवेश द्वार) में डीएम का बदलाव आगामी चारधाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं को और अधिक कुशल बनाने के लिए किया गया है।

क्या अन्य जिलों के डीएम भी बदले गए हैं?

इस विशेष सूची में केवल रुद्रप्रयाग के डीएम का नाम है। अन्य जिलों के डीएम के लिए अक्टूबर 2025 में बड़ा फेरबदल हुआ था।