Raipur News: राजधानी वासियों के लिए खुशखबरी, 100 करोड़ की लागत से चौड़ी होगी ये सर्विस लेन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार

Ads

Raipur News: NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सरोना से लाभांडी तक सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति दी है।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 05:55 PM IST

Raipur News/image source: brijmohan agrawal X

Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले लोगों के लिए एक (Raipur News) बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रायपुर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर (Raipur Ring Road No.1 News) सरोना से लाभांडी तक सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति दी है। 14.25 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में दोनों तरफ के हिस्से में दोनों ओर की सर्विस लेन को 10-10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया आभार

इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद रायपुर से भाजपा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, रिंग रोड नं. 1 (NH-53) पर (Raipur Ring Road No.1 News) लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द मिलेगी मुक्ति। NHAI ने ₹99.72 करोड़ की लागत से सर्विस रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। सर्विस रोड की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़कर 10 मीटर होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सहृदय आभार। हमारा संकल्प, सुगम और विकसित रायपुर!

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिंग रोड नं. 1 (NH-53) पर दोनों तरफ की सर्विस लेन के (Raipur News)  चौड़ीकरण से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड और सरोना जैसे क्षेत्रों के निवासियों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। हाल के समय में इस सड़क पर काफी ज्यादा अव्यवस्था रहती है और भारी वाहनों के कारण ट्रैफिक प्रभावित होता है। चौड़ीकरण के बाद लोडिंग-अनलोडिंग में आसानी होगी और दैनिक आवागमन अधिक सुचारू रहेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-