Shoaib alias Bobby Murder Live || Image- Gyanendra Shukla Twitter File
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े एक पूर्व शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (Shoaib alias Bobby Murder Live) मृतक की पहचान शोएब उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। वह बाराबंकी से लखनऊ जा रहा था, तभी असैनी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उसकी कार पर करीब 15 गोलियां चलाईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी करीब दस मिनट तक जारी रही। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कई हमलावर शामिल थे।
शोएब उर्फ बॉबी का नाम पहले मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ चुका था। वह वर्ष 1999 में लखनऊ के जेलर आरके तिवारी हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। (Shoaib alias Bobby Murder Live) पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
मुख्तार अंसारी का निधन 2024 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उन्हें बांदा जेल से तबीयत बिगड़ने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली समेत 65 आपराधिक मामले दर्ज थे।
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या। अयोध्या हाईवे पर अलोना मोड़ के पास बाराबंकी से लखनऊ आते समय शोएब उर्फ बॉबी को गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। pic.twitter.com/g0kyOeSVzU
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) February 13, 2026
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के क्योलड़िया थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो हत्या मामलों का खुलासा करते हुए सलीम हुसैन और आसिम उर्फ अमित उर्फ “डॉक्टर बंगाली” को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे और उन्हें बुधवार को भौआ बाजार के आगे बौरिया कट के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया गया।
पहला मामला सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने से जुड़ा है। किशोरी के पिता अज़ीज़ अहमद ने 8 जनवरी 2025 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सितंबर 2025 में कैलाश नदी के पास गन्ने के खेत से बालों की चोटी, कपड़े और कंकाल बरामद हुए। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि ये अवशेष लापता किशोरी के ही थे।
पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड से सलीम की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात उसकी लोकेशन मौके पर पाई गई। पूछताछ में सलीम ने कथित तौर पर किशोरी को खेत में बुलाकर गला घोंटकर हत्या करने और शव वहीं छोड़ देने की बात स्वीकार की। उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नदी में फेंकने की भी बात कही। पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होने पर वह फरार हो गया था।
जांच में आगे पता चला कि सलीम भौआ बाजार स्थित आसिम उर्फ “डॉक्टर बंगाली” के क्लिनिक में काम कर रहा था। दोनों कोलकाता भागने से पहले पैसों का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सलीम पर पहले से लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं और अब वह दो हत्या मामलों में नामजद है।
दूसरा मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें आसिम पर अपनी पत्नी रजनी (26) की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद उसने सलीम के साथ मिलकर कैलाश नदी के पास पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव दफना दिया। इस संबंध में भुता थाने में मामला दर्ज है। आसिम मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट इलाके का निवासी बताया गया है।
पॉलीग्राफ टेस्ट से बचने की कोशिश में 2 मर्डर का राज खुला
––––
बरेली, यूपी में 8 जनवरी 2025 को अजीज अहमद की नाबालिग बेटी लापता हुई। उसका कुछ पता नहीं चला। 9 महीने बाद गन्ने के खेत से हड्डी, बाल, कपड़े मिले। लड़की की मां मुन्नी बेगम से उनका DNA मैच हो गया।पुलिस ने सर्विलांस पर… pic.twitter.com/7gw5VruIGy
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 13, 2026