चतरा (झारखंड), 17 सितंबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर इलाके की है। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।
सदर थाना प्रभारी अनिल ओरांव ने कहा, ‘मृतक की पहचान सन्नी यादव के रूप में हुई है और शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद यह पता चल सकेगा कि यह दुर्घटना है या हत्या।’
मृतक के पिता भरत यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने कुएं में धक्का दे दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की शिकायत मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना में दोस्तों की भूमिका की जांच की जा रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा