बेंगलुरु में एक व्यक्ति कार में मृत मिला, शरीर पर गोलियों के निशान

बेंगलुरु में एक व्यक्ति कार में मृत मिला, शरीर पर गोलियों के निशान

बेंगलुरु में एक व्यक्ति कार में मृत मिला, शरीर पर गोलियों के निशान
Modified Date: January 1, 2023 / 10:39 pm IST
Published Date: January 1, 2023 10:39 pm IST

बेंगलुरू, एक जनवरी (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को एक व्यक्ति कार में मृत पाया गया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसका शव नेतिगेरे गांव में एक कार में मिला था।

पुलिस को शक है कि प्रदीप (47) ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, इस घटना की जांच चल रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक राजनेता और पांच अन्य के नाम तथा फोन नंबर हैं।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में