दक्षिण पश्चिम दिल्ली में व्यक्ति अपने ही फ्लैट में मृत पाया गया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में व्यक्ति अपने ही फ्लैट में मृत पाया गया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में व्यक्ति अपने ही फ्लैट में मृत पाया गया
Modified Date: August 4, 2024 / 06:40 pm IST
Published Date: August 4, 2024 6:40 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 33 वर्षीय एक व्यक्ति अपने ही फ्लैट में मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान अमित रावत के रूप में की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्याम विहार इलाके में एक व्यक्ति के अपने ही फ्लैट में जमीन पर पड़े होने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक की पत्नी करिश्मा वहां मौजूद नहीं थी और अपराध शाखा व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में