केरल में किराये के मकान में व्यक्ति मृत मिला, दोस्त हिरासत में

Ads

केरल में किराये के मकान में व्यक्ति मृत मिला, दोस्त हिरासत में

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 01:35 PM IST

कोझिकोड, 28 जुलाई (भाषा) केरल में सोमवार देर रात एक व्यक्ति अपने किराये के मकान में मृत मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी मौत मारपीट या मादक पदार्थ के सेवन के कारण तो नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय शेरिक के रूप में हुई है, जो इरिंगल्लूर के पुल्लूक चालिल का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, शेरिक के दोस्त और इरिंगल्लूर निवासी मोहम्मद अशरफ ने पंथीरांकावु पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त पेरुमन्ना के मुंडुपालम स्थित किराये के मकान में साथ रह रहे थे, जहां शेरिक का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अशरफ ने फोन पर उन्हें जानकारी दी कि उसने शेरिक के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी है और शव घर के अंदर पड़ा हुआ है।

पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस को आशंका है कि मौत मादक पदार्थ के सेवन के कारण हुई हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम जांच के बाद ही चल पाएगा।

अशरफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच के तहत उससे पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल पर शव की जांच की, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव