Pavala Shyamala Death News: नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस.. पैसों की तंगी में कट रही थी जिंदगी, अब उस्मानिया अस्पताल में ली आखिरी सांस

Ads

तेलुगु सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री Pavala Shyamala का हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें देर रात गंभीर हार्ट अटैक आया था।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 04:11 PM IST

Veteran Telugu actress Pavala Shyamala is No More

HIGHLIGHTS
  • दिग्गज अभिनेत्री पावला श्यामला का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
  • इलाज के दौरान हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
  • अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

हैदराबाद: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ चरित्र अभिनेत्री पावला श्यामला का सोमवार तड़के निधन हो गया। (Veteran Telugu actress Pavala Shyamala is No More) उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से तेलुगु फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डॉक्टरों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 1:52 बजे पावला श्यामला को गंभीर हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल उस्मानिया अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

तेलुगु फिल्मों का जाना-माना चेहरा थीं

पावला श्यामला तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार सहायक भूमिकाएं निभाईं और अपनी स्वाभाविक अभिनय शैली तथा बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनके किरदारों ने कई फिल्मों को खास पहचान दिलाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लंबे समय से थीं बीमार

पिछले कुछ वर्षों से पावला श्यामला गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। बीमारी के साथ-साथ उन्हें पैसों की टंगी का भी सामना करना पड़ रहा था। (Veteran Telugu actress Pavala Shyamala is No More) ऐसे समय में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने उनकी आर्थिक मदद भी की। हालांकि, लगातार बिगड़ती सेहत के कारण वह लंबे समय से इलाज करा रही थीं और आखिरकार सोमवार तड़के उनका निधन हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

पावला श्यामला का निधन कैसे हुआ?

उत्तर: डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें देर रात गंभीर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पावला श्यामला कौन थीं?

उत्तर: वह तेलुगु फिल्म उद्योग की वरिष्ठ चरित्र अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कई फिल्मों में सहायक और कॉमिक भूमिकाओं से पहचान बनाई।

पिछले कुछ वर्षों में पावला श्यामला किन कठिनाइयों से जूझ रही थीं?

उत्तर: वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। फिल्म उद्योग और प्रशंसकों ने समय-समय पर उनकी मदद भी की।