तमिलनाडु में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत हुई

तमिलनाडु में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत हुई

तमिलनाडु में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 17, 2020 1:28 pm IST

डिंडीगुल (तमिलनाडु), 17 नवंबर (भाषा) जिले के पलानी शहर में भूमि विवाद को लेकर झगड़े के दौरान कथित तौर पर गोली लगने से घायल 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक दिन बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि पलानी से लगभग 120 किलोमीटर दूर मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती सुब्रमणि की मंगलवार को मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले के पलानी में एक भूमि विवाद को लेकर झगड़े के दौरान 70 वर्षीय एक थिएटर मालिक ने सरेआम सुब्रमणि समेत दो व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी नटराजन को 15 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा कृष्ण दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में