रोहिणी अदालत की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति कूदा

रोहिणी अदालत की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति कूदा

रोहिणी अदालत की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति कूदा
Modified Date: April 1, 2023 / 01:07 am IST
Published Date: April 1, 2023 1:07 am IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) रोहिणी अदालत में शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदे 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गुरुग्राम के निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है और उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को तुरंत सरोज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में