जाफराबाद में माचिस की डिब्बी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, चार पकड़े गए

Ads

जाफराबाद में माचिस की डिब्बी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, चार पकड़े गए

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 05:55 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास माचिस की डिब्बी को लेकर हुए विवाद के बाद 39 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वेलकम इलाके की जे जे कॉलोनी के रहने वाले अकील अहमद का शव 23 मार्च को मिला था ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इमरान (19), फैजान (23) और साहिल (20) को गिरफ्तार करने के अलावा 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है, ये सभी वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी के निवासी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अहमद पर तब हमला किया जब उसने उनके साथ माचिस की डिब्बी साझा करने से इनकार कर दिया। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए।’

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन