Jharkhand Crime News: पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव करने आए भाई का किया ये हाल, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Jharkhand Crime News: दुमका जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:19 PM IST

Jharkhand Crime News/Photo Creadit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • दुमका जिले में व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी।
  • बच्ची को बचाने आए बुजुर्ग भाई को भी आरोपी ने मौत के घाट उतार दिया।
  • शनिवार रात की इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Jharkhand Crime News: दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी और अपने बुजुर्ग चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात की इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घरेलू मामले को लेकर गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने अपनी बेटी पर हमला किया। लेकिन हमले की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने दी वारदात की जानकारी

सरायाहाट थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘‘जब आरोपी अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था, तो उसके चचेरे भाई और चचेरे भाई की बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की। (Jharkhand Crime News) इसके बाद आरोपी ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में देवघर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान चचेरे भाई की मौत हो गई।’’

आरोपी की भतीजी का इलाज जारी

Jharkhand Crime News: पुलिस के अनुसार चचेरे भाई की 22 वर्षीय बेटी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि वह हत्याओं के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-