युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 22, 2022 12:26 am IST

जयपुर, 21 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर जिले में एक महिला की उसके पति ने शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि जयपुर जिले के रायसर क्षेत्र के बिलोद गांव में आरोपी युवक रामकरण मीणा ने अपनी पत्नी सुनीता (22) पर घर में कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था, इसलिए महिला करीब चार महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के घर गई थी।

पुलिस ने कहा कि महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में