नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब 20 सालों तक जेल में बंद रहेगा दरिंदा, कोर्ट ने सुनाई सजा

नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब 20 सालों तक जेल में बंद रहेगा दरिंदा, कोर्ट ने सुनाई सजा
Modified Date: March 2, 2023 / 11:50 pm IST
Published Date: March 2, 2023 5:05 pm IST

जयपुर: जयपुर की एक पॉक्सो अदालत ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुये 20 साल के कठोर कारावास की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशिष्ट लोक अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि पॉक्सो अदालत की न्यायाधीश तारा अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान आरोपी कजोड़ मल को मामले में दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मार्च 2021 में अपनी मां के खिलाफ उसे कजोड़ मल को दो लाख रुपये में बेचने और जबरदस्ती उसके साथ शादी करने संबंधी शिकायत करवाई थी। पीड़ित युवती ने शिकायत में आरोपी पर उसे पीटने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सितंबर 2021 में मामला दर्ज किया गया। अदालत ने पीड़िता की मां को संदेह का लाभ देकर रिहा कर दिया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।