नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब 3.30 बजे महिला की छोटी बहन जब काम से घर लौटी तो उसने शवों देखा।
सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मूल निवासी महिला अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रहती थी, जबकि हरियाणा का निवासी पुरुष अलग रहता था।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों का पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग था।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश