दिल्ली के छावला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; विदेश में बैठे गैंगस्टर का हाथ होने का शक

दिल्ली के छावला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; विदेश में बैठे गैंगस्टर का हाथ होने का शक

दिल्ली के छावला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; विदेश में बैठे गैंगस्टर का हाथ होने का शक
Modified Date: March 6, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को इस हत्या में विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की संलिप्तता का संदेह है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान छावला क्षेत्र के निवासी बलवान गहलोत के रूप में हुई है और उसकी गोली मारकर तब हत्या कर दी गई जब वह कार से जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि स्कूटर सवार अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से उसपर गोली चलाई और हमले के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गहलोत गंभीर रूप से घायल मिला। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या विदेश से सक्रिय किसी गैंगस्टर के इशारे पर की गई हो सकती है और पीड़ित को उस गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थीं।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान और उन्हें ढूंढने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गहलोत की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है ताकि हत्या के मकसद का पता लगाया जा सके।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में