दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 11:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को शनिवार शाम करीब छह बजे गोकलपुरी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि भागीरथी विहार निवासी अजीम अपने दोस्तों के साथ फुटपाथ पर बैठा था, तभी दो लोग वहां आए और उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि जूता फैक्ट्री में काम करने वाले अजीम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि गोकलपुरी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश