मणिपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मणिपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
इंफाल, 21 जुलाई (भाषा) मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को लामलेन पुलिस थाना क्षेत्र के टेकचाम में हुई और मृत व्यक्ति की पहचान आर के पृथ्वी सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की आंखों पर पट्टी बंधी थी, उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बांधे गए थे और उसे बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी।
प्रतिबंधित संगठन केसीपी (प्रोग्रेसिव) ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सिंह सुरक्षा बलों के लिए जासूसी कर रहा था।
पुलिस ने दावा किया कि सिंह एक पूर्व उग्रवादी था, जो आत्मसमर्पण कर चुके अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर सुरक्षा बलों के लिए जासूसी करता था।
इस बीच, पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (ताइबंगनबा) के एक उग्रवादी को काकचिंग जिले के तेजपुर माखा लेईकाई से गिरफ्तार किया गया।
उसने बताया कि निंगथौजम आशाकुमार मीतेई (33) जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।
भाषा सिम्मी पारुल
पारुल

Facebook


