दिल्ली के तिमारपुर में किशोर ने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की

दिल्ली के तिमारपुर में किशोर ने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की

दिल्ली के तिमारपुर में किशोर ने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की
Modified Date: May 10, 2023 / 05:42 pm IST
Published Date: May 10, 2023 5:42 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में आपसी रंजिश में किशोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर हुई इस घटना के संबंध रात करीब दस बजे फोन पर सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर कुणाल उर्फ ​​बल्लू घायल हालत में मिला और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कलसी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि आरोपी और उक्त व्यक्ति के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में