BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जनादेश को सीईसी के एकतरफा फैसलों के जरिए कमजोर किया जा रहा : प्रतिभा सिंह

जनादेश को सीईसी के एकतरफा फैसलों के जरिए कमजोर किया जा रहा : प्रतिभा सिंह

जनादेश को सीईसी के एकतरफा फैसलों के जरिए कमजोर किया जा रहा : प्रतिभा सिंह
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 1:57 pmModified: 30 Sept 2026 | 1:57 pm

शिमला, 30 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों के जरिए जनादेश को कमजोर किया जा रहा है, खासकर तब जब निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद सामने आए हैं।

बुधवार को यहां जारी एक बयान में पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप लगाए जाना चुनावी व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

नयी दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से संविधान की रक्षा करने और लोकतंत्र में ‘‘वोट चोरी के जघन्य अपराध’’ को रोकने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने का आह्वान किया।

आयोग के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मतभेद और मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के कारण 13 लाख से अधिक मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हर संभव तरीका अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश के नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किया है तथा इसलिए उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि भाजपा इस गंभीर अपराध के लिए देश से माफी मांगे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जनादेश को सीईसी के एकतरफा फैसलों के जरिए कमजोर किया जा रहा : प्रतिभा सिंह

People also search for:Himachal Congress CEC
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm