Mandi Nurse Viral Video. Image Source- Viral Video Grab
Mandi Nurse Viral Video: थोड़ी सी बारिश के बीच अब अक्सर अपने घरों से निकलने के लिए कतराते हैं। बारिश होने पर हम कहीं जाने का प्लान भी कैंसिल कर देते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौहारघाटी की एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने अपने कर्तव्य से मुंह न मोड़कर समाज के सामने सच्ची सेवा का उदाहरण पेश किया है. बच्चों के टीकाकरण के लिए उन्होंने हर चुनौती को पार करने के लिए तैयार हो गई और उफनते नदी को पार कर गई। इस वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
Mandi Nurse Viral Video: कहा जाता है कि जज्बा और हौसलों के आगे हर बाधा छोटी पड़ जाती है। इस बात को स्वास्थ्य खंड पद्धर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुधार में तैनात कमला देवी ने साबित किया है। लगातार वर्षा व भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई थी। कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट चुका था। पुल व संपर्क मार्ग बर्बाद हो गए। ऐसे में मरीजों तक दवाएं व टीके पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं। हुरंग गांव में एक दो माह के शिशु का टीकाकरण होना जरूरी था। स्थिति बेहद जोखिम भरी थी, लेकिन कमला देवी ने हिम्मत दिखाते हुए वैक्सीन का डिब्बा कंधे पर उठाया व उफनते स्वाड़ नाले को छलांग लगाकर पार किया। उन्होंने जान जोखिम में डालकर गांव पहुंचकर शिशु को जीवन रक्षक टीके लगाए।
Read More : Gorakhpur News: होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, अचानक मौके पर पहुंच गई पत्नी, फिर…
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति में बाहर निकलना आम आदमी के बस की बात नहीं, लेकिन कमला देवी ने जिस साहस और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह प्रशंसनीय है। उनकी इस सेवा भावना को लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि कमला देवी का यह कदम न केवल एक बच्चे की जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ, बल्कि पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणा बन गया।
Such people truly need appreciation! 🙌 From Chauharghati Mandi HP, Kamla Devi, a health worker, crossed a flooded stream by jumping to reach Hurang village and vaccinate babies. With roads blocked due to floods and landslides, she carried duty on her shoulders. pic.twitter.com/FbysmHKqOB
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 22, 2025