मणिपुर के मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, बृहस्पतिवार को शुरू होगा विधानसभा सत्र

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, बृहस्पतिवार को शुरू होगा विधानसभा सत्र

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, बृहस्पतिवार को शुरू होगा विधानसभा सत्र
Modified Date: February 5, 2026 / 01:07 am IST
Published Date: February 5, 2026 1:07 am IST

इंफाल, चार फरवरी (भाषा) मणिपुर की नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार रात मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के बंगले पर आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह बैठक सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक घंटे बाद हुई।

मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने भी बैठक में भाग लिया, साथ ही उपमुख्यमंत्री एल. दीखो और नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथोजम और के. लोकेन सिंह भी उपस्थित थे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, “आज मुख्यमंत्री के बंगले पर मणिपुर की नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।”

इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।

एक बयान में कहा गया है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।”

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मणिपुर की 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र आहूत किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

विधानसभा सचिव रोहित सापम की से जारी एक बयान में कहा गया, “भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मणिपुर के राज्यपाल के रूप में मैं अजय कुमार भल्ला 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र बृहस्पतिवार, पांच फरवरी 2026 को अपराह्न चार बजे आहूत करता हूं।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में