मणिपुर के ‘इंफाल वेस्ट’ जिले में नदी का तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध

मणिपुर के ‘इंफाल वेस्ट’ जिले में नदी का तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध

मणिपुर के ‘इंफाल वेस्ट’ जिले में नदी का तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध
Modified Date: July 2, 2024 / 09:33 am IST
Published Date: July 2, 2024 9:33 am IST

इंफाल, दो जुलाई (भाषा) ‘इंफाल वेस्ट’ जिला प्रशासन ने नदी के समीप रह रहे लोगों से भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘इंफाल वेस्ट’ के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा सोमवार रात को जारी एक सूचना में कहा गया है, ‘‘जिले में प्रमुख नदियां इंफाल इलाके में खतरे के निशान के स्तर तक पहुंच गयी हैं…’’।

इसमें कहा गया है, ‘‘इंफाल तथा नम्बुल नदी के डूब वाले इलाकों में लगातार बारिश होने की खबर है।’’ इसमें कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘‘मणिपुर में अगले पांच दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश’’ होने की चेतावनी दी है।

सूचना में कहा गया है, ‘‘नदी तटों या नदी मार्ग के समीप रह रहे लोगों से तटबंध टूटने की किसी भी आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध किया जाता है।’’

इंफाल नदी मणिपुर घाटी की सबसे बड़ी नदी है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में