चुराचांदपुर (मणिपुर), पांच मई (भाषा) मणिपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत तुइबोंग में छापेमारी के दौरान साबुन के डिब्बों में छिपाई गई 994 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की और एक महिला को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस ने सूचना के आधार पर तुइबोंग स्थित एक घर पर छापा मारा और साबुन के 82 डिब्बों में छिपाए गए मादक पदार्थ बरामद किए।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हाटनेइथेम हाओकिप (32) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच जारी है।
इस घटना से कुछ दिन पहले पुलिस ने नियमित जांच के दौरान एक कार को रोककर दो व्यक्तियों के पास से ब्राउन शुगर से भरे 27 साबुन के डिब्बे जब्त किए थे।
पुलिस ने बताया कि कार में यात्रा कर रहे हेमंत बैते (46) और सेइकैसांगलुन खोंगसाई (20) को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा