मणिपुर में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल पांच जुलाई से खुलेंगे: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
मणिपुर में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल पांच जुलाई से खुलेंगे: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
इंफाल, तीन जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि मई के पहले सप्ताह में राज्य में जातीय झड़पें शुरू होने के बाद से बंद किए गए पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल पांच जुलाई से फिर खुलेंगे।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहाड़ी और घाटी जिलों में स्थापित बंकरों को हटा दिया जाएगा, जबकि मेइती और कुकी दोनों समुदायों के किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त राज्य बल तैनात किए जा रहे हैं, ताकि कृषि गतिविधियां शुरू हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल पांच जुलाई से फिर खुलेंगे।’
तीन मई को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।
पूर्वोत्तर राज्य में शांति लाने के लिए सेना और अन्य केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, जहां जातीय समुदायों के बीच दो महीने से जारी हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में घरों तथा पूजा स्थलों को नष्ट कर दिया गया।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


