मणिपुर: तंगखुल नगा समुदाय के ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के लोगों को बंधक बनाया, क्षेत्र में तनाव
मणिपुर: तंगखुल नगा समुदाय के ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के लोगों को बंधक बनाया, क्षेत्र में तनाव
इंफाल, 11 मार्च (भाषा) मणिपुर के उखरुल जिले में तंगखुल नगा समुदाय के कई लोगों को एक अन्य समुदाय के ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाये जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नागरिकों को लिटान थाने से लगभग पांच किलोमीटर दूर शांगकाई गांव में बंधक बनाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि बंधक बनाये गए लोगों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
लिटान सारेइखोंग में फरवरी में कुकी और तंगखुल नगा समुदायों के बीच झड़पें हुईं थी, जिसके परिणामस्वरूप 30 से अधिक घर जला दिए गए थे।
तंगखुल मणिपुर की सबसे बड़ी नगा जनजाति है।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री वाई खेमचंद ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की।
सिंह ने लोगों से मानवता के मूल्यों का पालन करने और सभी नागरिकों की जल्द से जल्द सुरक्षित व बिना शर्त रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने पीड़ितों के परिवारों व जनता को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इस कायरतापूर्ण कृत्य में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सिंह ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने, सभी नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा नागरिक समाज संगठनों व हितधारकों से स्थिति को शांत करने में मदद करने की अपील की।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook


