मन की बात, मोदी ने GST की सफलता के लिए राज्यों को दी बधाई, कांकेर के स्वसहायता समूह का किया जिक्र

मन की बात, मोदी ने GST की सफलता के लिए राज्यों को दी बधाई, कांकेर के स्वसहायता समूह का किया जिक्र

मन की बात, मोदी ने GST की सफलता के लिए राज्यों को दी बधाई, कांकेर के स्वसहायता समूह का किया जिक्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 24, 2018 10:24 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कई मुद्दों पर अपने विचारों से देश की जनता को अवगत कराया। यह मन की बात का यह 45वां संस्करण है। रेडियो पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हाल ही में हुए भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक क्रिकेट मैच को याद करते हुए योग दिवस की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इतनी ऊंचाई पर योग करने के लिए सेना के साहस को भी सलाम किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांकेर की महिला स्वसहायता समूह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बात का भी जिक्र किया।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की आज़ादी का संघर्ष बहुत लम्बा, बहुत व्यापक बहुत गहरा है, अनगिनत शाहदतों से भरा हुआ है। 2019 में जलियांवाला बाग की उस भयावह घटना के 100 साल पूरे हो रहे हैं जिसने पूरी मानवता को शर्मसार किया था। 13 अप्रैल, 1919 का वो काला दिन कौन भूल सकता है जब पावर का दुरुपयोग करते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर निर्दोष और मासूम लोगों पर गोलियां चलाई गयी थी। 2019 में जलियांवाला बाग़ की घटना के 100 साल पूरे हो रहे हैं, इसे हम कैसे स्मरण करें, हम सब इस पर सोच सकते हैं

उन्होंने कहा कि जीएसटी को एक साल पूरा होने वाला है। वन नेशन वन टैक्स यानी एक देश एक टैक्स देश के लोगों का सपना था, वो आज हक़ीक़त में बदल चुका हैपीएम मोदी ने कहा कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा, एडमिनिस्ट्रेशन और संसदीय मामलों, जैसे क्षेत्रों में काम कियाबहुत कम लोगों को पता होगा कि वे कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति थे

यह भी पढ़ें : मां और छाती पर लेटे मासूम के ऊपर से फर्राटादार स्पीड में गुजर गई ट्रेन

पीएम मोदी ने कहा कि संत कबीरदासजी ने अपनी साखियों और दोहों के माध्यम से सामाजिक समानता, शांति और भाईचारे पर बल दिया कबीरदास जी के मगहर जाने के पीछे एक कारण था उस समय एक धारणा थी कि मगहर में जिसकी मृत्यु होती है, वह स्वर्ग नहीं जाता इसके उलट काशी में जो शरीर त्याग करता है, वो स्वर्ग जाता है। मगहर को अपवित्र माना जाता था लेकिन संत कबीरदास इस पर विश्वास नहीं करते थे

पीएम मोदी ने कहा कि योग सभी सीमाओं को तोड़कर, जोड़ने का काम करता है। सैकड़ों देशों के हजारों उत्साही लोगों ने जाति, धर्म, क्षेत्र, रंग या लिंग हर प्रकार के भेद से परे जाकर इस अवसर को एक बहुत बड़ा उत्सव बना दिया देश को गर्व होता है, जब सवा-सौ करोड़ लोग देखते हैं कि हमारे देश के सुरक्षा बल के जवानो ने जल-थल और नभ तीनों जगह योग का अभ्यास किया कुछ वीर सैनिकों ने जहां पनडुब्बी में योग किया, वहीं कुछ सैनिकों ने सियाचीन के बर्फीले पहाड़ों पर योगाभ्यास किया

पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून को चौथे योग दिवसपर एक अलग ही नज़ारा था. विश्व-भर में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ योगाभ्यास किया ब्राज़ील में, यूरोपियन संसद हो, न्यू-यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय हो, जापानी नौ-सेना के लड़ाकू जहाज हों, सभी जगह लोग योग करते नजर आए

यह भी पढ़ें : ‘टीम बदली है तेवर नहीं’ के नारे के साथ वीएचपी के जवाब में तोगड़िया ने गठित की एएचपी

पीएम मोदी ने कहा कि वायुसेना के हमारे योद्धाओं ने तो बीच आसमान में धरती से 15 हज़ार फुट की ऊंचाई पर योगासन करके सबको स्तब्ध कर दिया देखने वाला नज़ारा यह था कि उन्होंने हवा में तैरते हुए किया, न कि हवाई जहाज़ में बैठ कर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है. ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें कोई-न-कोई ऐतिहासिक घटना न घटी हो भारत में हर जगह की अपनी एक विरासत है वहां से जुड़ा कोई संत है, कोई महापुरुष है, कोई प्रसिद्ध व्यक्ति है, सभी का अपना-अपना योगदान है, अपना महात्म्य है

पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व 2019 को मनाया जाएगा मैं आप लोगों से इसको मनाने के लिये सुझाव देने की अपील करता हूं गुरु नानक देवजी ने कोटि-कोटि लोगों को सन्मार्ग दिखाया, सदियों से प्रेरणा देते रहे

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर नहर में गिरा, 13 महिलाओं की मौत, 17 मजदूर घायल

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बातके माध्यम से मैं सभी देशवासियों की तरफ़ से हमारे सभी डॉक्टर साथियों को आगामी 1 जुलाई को आने वाले डॉक्टर्स डेकी ढेरों शुभकामनाएं देता हूंपीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के एक बॉलर राशिद खान ने इस वर्ष आईपीएल में भी काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया थाअफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने ट्विटर पर लिखा था- अफगानिस्तान के लोगों को अपने हीरो राशिद खान पर अत्यंत गर्व है प्रधानमंत्री ने भारत और अफगानिस्तान, दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और ये भी उम्मीद जताई कि दोनों देश आगे भी इसी तरह एक-दूसरे के साथ पूरी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट साथ खेलेंगे  उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्समैन स्पिरिट और स्पोर्ट्समैनशिप क्या होती है- इस एक घटना से हम अनुभव कर सकते हैंखेल समाज को एकजुट करने और हमारे युवाओं में कौशल है, जो प्रतिभा है, उसे खोज निकालने का एक बेहरतीन तरीक़ा है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में