मोदी ने मन की बात में किया सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा- हमारे सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे

मोदी ने मन की बात में किया सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा- हमारे सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे

मोदी ने मन की बात में किया सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा- हमारे सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 30, 2018 9:42 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 48वीं मन की बात में रविवार को सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को सवा सौ करोड़ देशवासियों ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद में पराक्रम पर्व मनाया। मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक आतंक की आड़ में चलाए जा रहे प्रॉक्सी वॉर की धृष्टता करने वालों को दिया गया मुंह तोड़ जवाब था। 

पीएम मोदी ने कहा कि पराक्रम पर्व के दौरान देश में अलग-अलग स्थानों पर सेना की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि युवा पीढ़ी जान सके कि हमारी ताकत क्या है। पीएम ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंह तोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र की शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करें। उन्होंने ने कहा कि हमारी नजर दूसरों की धरती पर कभी नहीं रही। 20वीं सदी के दो विश्वयुद्धों में हमारे एक लाख से अधिक सैनिकों ने बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें : सहायक शिक्षकों ने पदनाम की मांग को लेकर कराया मुंडन

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत का नाम उन देशों में शुमार है जिसके सर्वाधिक सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन में लगे हैं’। उन्होंने 8 अक्टूबर को मनाए जाने वाले वायुसेना दिवस से पहले देश के एयर वॉरियर्स को याद किया। उन्होंने 1947, 1965, 1971 और करगिल युद्ध के साथ-साथ आपदा राहत व बचाव कार्यों में वायुसेना की भूमिका की तारीफ की।

पीएम मोदी ने इस दौरान आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के मद्देनजर दोनों को याद करते हुए बताया कि सरकार दो साल तक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगी, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। उन्होंने लोगों से खादी के कपड़े खरीदने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर मतदाताओं से सीधा संवाद, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एक अक्टूबर को होंगे रूबरू

मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी विशेषता थी कि वह बाहर से काफी विनम्र दिखते थे लेकिन भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ थे। पीएम ने कहा कि जय जवान जय किसान का उनका नारा उनके इसी विराट व्यक्तित्व की पहचान है। उन्होंने लोगों को विजयदशमी, नवरात्रि और दशहरा जैसे आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में