मनप्रीत वोहरा आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

मनप्रीत वोहरा आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

मनप्रीत वोहरा आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 1, 2021 8:46 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है । विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं । वे जल्द ही नया कार्यभार संभाल सकते हैं ।

वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत-आस्ट्रेलिया के संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और खास तौर पर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत हो रहे हैं ।

भाषा दीपक दीपक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में