लोधी कॉलोनी में फुटपाथ पर व्यक्ति का शव मिला

Ads

लोधी कॉलोनी में फुटपाथ पर व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - August 22, 2023 / 04:59 PM IST,
    Updated On - August 22, 2023 / 04:59 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) दक्षिण दिल्ली में लोधी कॉलोनी इलाके के एक फुटपाथ से एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि खन्ना मार्केट के पास एक शव पड़ा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लोधी कॉलेनी में मेहर चंद मार्केट के हरिजन कैंप निवासी शिवा के तौर पर हुई। उसके हाथ, पैर और सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान हैं।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति मादक पदार्थ का आदी था और आठ वारदात में संलिप्त था।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश