बंगाल में धरने पर बैठे BJP के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

बंगाल में धरने पर बैठे BJP के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

बंगाल में धरने पर बैठे BJP के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 25, 2017 5:00 pm IST

 

भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम बंगाल में धरना और विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत विभिन्न नेताओं ने विरोध किया। धरने पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय समेत विभिन्न नेताओं को पकड़ लिया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के बिगड़ते हालात और कानून व्यवस्था के ही साथ नारद स्टिंग समेत विभिन्न मसलों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव भी किया था। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर कथिततौर पर लाठीचार्ज भी किया।

 


लेखक के बारे में