Maoist Leader Anvesh Killed: नक्सलियों ने कर दी अपने ही डिविजनल कमांडर की हत्या.. जंगल में दफना दी लाश.. वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Maoist Leader Anvesh Killed Odisha: ओडिशा के कंधमाल में नक्सलियों ने सरेंडर विवाद में अपने कमांडर अन्वेष की हत्या कर जंगल में दफनाया।

Maoist Leader Anvesh Killed: नक्सलियों ने कर दी अपने ही डिविजनल कमांडर की हत्या.. जंगल में दफना दी लाश.. वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Maoist Leader Anvesh Killed Odisha || IBC24 NEWS file

Modified Date: February 26, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: February 26, 2026 4:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नक्सलियों ने अपने कमांडर की हत्या
  • सरेंडर की कोशिश बना मौत का कारण
  • जंगल में दफन मिली लाश

रायपुर: 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत पूरे देश से लाल आतंक यानी माओवाद को खत्म करने का दावा केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। सरकार राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। (Maoist Leader Anvesh Killed) बेहतर सुरक्षा समन्वय का परिणाम यह रहा कि महज एक साल के भीतर ही माओवाद सिमटकर रह गया और अब वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने इस दौरान आत्मसमर्पण किया, जबकि मुठभेड़ों में दर्जन भर से ज्यादा केंद्रीय समिति के सदस्यों समेत कई नक्सलियों को मार गिराया गया। इतना ही नहीं, बल्कि माओवादियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने कामयाबी हासिल की है।

सरकार और पुलिस लगातार नक्सलियों से जंगल छोड़कर बाहर आने और सरकार के सामने हथियार समेत सरेंडर करने की अपील कर रही है। राज्य सरकारों ने माओवादियों के लिए आकर्षक पुनर्वास योजनाएं भी पेश की हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली इन योजनाओं और नीतियों का लाभ लेकर आज समाज के साथ मिलकर बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।

सरकार की कोशिशों को देखते हुए जंगलों में मौजूद नक्सलियों के विचारों में परिवर्तन हो रहा है और वे बाहर आने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच ओडिशा के कंधमाल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। (Maoist Leader Anvesh Killed) यहां नक्सलियों के कैडर ने अपने ही साथी नक्सली अन्वेष की हत्या कर दी और उसकी लाश ताराबाड़ी के जंगल में दफना दी।

क्यों की गई नक्सली अन्वेष की हत्या?

जानकारी के मुताबिक अन्वेष की हत्या उसके ही कैडर के लीडर सुकरू ने की है। हत्या के बाद सुकरू ने जंगल में ही अन्वेष के शव को दफना दिया। दरअसल, नक्सली अन्वेष पर करीब 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जान गंवाने वाला अन्वेष ओडिशा में केकेबीएन डिवीजन का डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) था। वह लंबे समय से ओडिशा के जंगलों में सक्रिय था और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा था। उस पर राज्य के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस दल पर हमले के आरोप दर्ज थे।

क्यों की गई हत्या?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्वेष पिछले कुछ समय से पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की कोशिश में था। यह बात उसके कैडर के लीडर सुकरू को पता चल गई थी। (Maoist Leader Anvesh Killed) हत्या के दिन भी अन्वेष और सुकरू के बीच इसी मुद्दे को लेकर जंगल में जमकर बहस हुई। बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और सुकरू ने अन्वेष पर हमला कर दिया। इस हमले में अन्वेष की मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली, वह तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और कब्र की खुदाई कर अन्वेष के शव को बरामद किया। फिलहाल शव को फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी नक्सली सुकरू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इंद्रावती एरिया में एनकाउंटर, दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी क्षेत्र के पास गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, 12 बोर राइफल समेत विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, इंद्रावती नदी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें वर्दीधारी दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। (Maoist Leader Anvesh Killed) बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एसएलआर, इंसास और 12 बोर राइफल के अलावा विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इससे पहले 23 फरवरी को बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर के दक्षिणी क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा लगातार एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown