माओवादी नेता नरहरि ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

Ads

माओवादी नेता नरहरि ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:13 PM IST

हैदराबाद, 12 मई (भाषा) शीर्ष माओवादी नेता पसानुरी नरहरि उर्फ ​​संतोष ने अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मूल रूप से तेलंगाना निवासी नरहरि प्रतिबंधित संगठन की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं, जबकि उनकी पत्नी माओवादी कार्यकर्ता हैं।

तेलंगाना पुलिस ने हाल में कहा था कि तेलंगाना से केवल चार सक्रिय भूमिगत काडर राज्य के बाहर विभिन्न संगठनों में सक्रिय हैं।

इन चारों में से मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ ​​गणपति और पसानुरी नरहरि केंद्रीय समिति के सदस्य हैं, जबकि जेड रत्ना बाई और वार्ता शेखर राज्य समिति के सदस्य हैं।

तेलंगाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) पार्टी के भूमिगत नेताओं और कार्यकर्ताओं से सशस्त्र संघर्ष छोड़ने, मुख्यधारा में पुनः शामिल होने और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।

पुलिस ने पहले बताया था कि 10 अप्रैल तक मार्च 2024 से तेलंगाना पुलिस के समक्ष कुल 818 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप