NCP MLA Prakash Solanke: आंदोलनकारियों ने फूंका विधायक का घर, बाल-बाल बचे MLA, देखें वीडियो…
Attack on NCP MLA Prakash Solanke house एक राकांपा विधायक के घर आंदोलनकारियों ने धमाका बोल दिया...
Attack on NCP MLA Prakash Solanke house
Attack on NCP MLA Prakash Solanke house: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक राकांपा विधायक के घर आंदोलनकारियों ने धमाका बोल दिया, जिससे बाल-बाल विधायक बचे। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके, जिनके बीड स्थित आवास पर मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। उनका कहना है कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
Maharashtra NCP MLA Prakash Solanke, whose residence in Beed has been attacked by Maratha reservation protestors says, "I was inside my home when it was attacked. Fortunately, none of my family members or staff were injured. We are all safe but there is a huge loss of property… https://t.co/WBjTmWvP5r
— ANI (@ANI) October 30, 2023
Read more: Diwali Laxmi Puja Prasad : दिवाली में इन चीजों का लगाए भोग, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न
बता दें कि विधायक प्रकाश सोलंके का महाराष्ट्र के बीड में घर है। मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने हमला किया तब वे घर पर ही थे। मीडिया से बातचीत में विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
Attack on NCP MLA Prakash Solanke house: एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले को लेकर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। मराठा आरक्षण को लेकर सोमवार को शिंदे सरकार की अहम बैठक हुई, जिसमें बैठक संपन्न होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए बनी जस्टिस शिंदे समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट हमें सौंप दी है। समिति को दो महीने का विस्तार दिया गया है।

Facebook


