Marco Rubio India Visit: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री, पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात, क्या होने वाला है कुछ बड़ा..?

Marco Rubio India Visit: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत पहुंचेंगे।

Marco Rubio India Visit: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री, पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात, क्या होने वाला है कुछ बड़ा..?

america minister india/ image source: x

Modified Date: May 23, 2026 / 06:53 am IST
Published Date: May 23, 2026 6:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत दौरे पर पहुंचेंगे।
  • 26 मई तक दिल्ली, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी।

Marco Rubio India Visit: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत पहुंचेंगे। उनका यह दौरा 26 मई तक चलेगा। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर का भी दौरा करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत होते रिश्तों के बीच इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

US Secretary of State India Tour: पीएम मोदी और विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात

दिल्ली में अपने कार्यक्रम के दौरान मार्को रुबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Marco Rubio: दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री दिल्ली में आयोजित होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, आगरा और जयपुर दौरे के जरिए भारतीय संस्कृति और विरासत से भी उन्हें रूबरू कराया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।