शराब की लत से परेशान महिला ने पति की ले ली जान, हत्या के बाद शव के साथ किया ये काम

कथित तौर पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी

शराब की लत से परेशान महिला ने पति की ले ली जान, हत्या के बाद शव के साथ किया ये काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: January 12, 2022 12:38 am IST

सीकर (राजस्थान), (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश आर्य ने बताया कि तारपुरा गांव निवासी गोविन्द सिंह (35) को शराब की लत थी । वह खेती का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें: कल मध्यप्रदेश में नहीं होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM शिवराज ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला

उन्होंने बताया कि सोमवार रात को गोविंद सिंह और उसकी पत्नी हंसा कंवर के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद हंसा ने रस्सी से गला घोटकर अपने पति की हत्या कर दी। हंसा पति के गले में रस्सी बांधकर उसे खींचते हुए करीब 20 मीटर तक ले गई।

उन्होंने बताया कि दंपति अपने दो बच्चों के साथ नए बन रहे मकान में रहते थे,जबकि उनके माता-पिता व परिवार के अन्य लोग पास ही पुराने मकान में रहते थे।

यह भी पढ़ें:  मेला दिखाने का झांसा देकर 8 साल के मासूम का धर्मांतरण, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

परिजन की सूचना पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गोविन्द सिंह की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें:  ‘बच के रहना, यहां खतरा है’.. इस अस्पताल की बिल्डिंग हुई जर्जर, प्रबंधन ने दीवारों पर लिखी चेतावनी

 


लेखक के बारे में