नोएडा में एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में भीषण आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

नोएडा में एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में भीषण आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

नोएडा में एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में भीषण आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू
Modified Date: May 14, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:25 pm IST

नोएडा, 14 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के उद्योग विहार स्थित एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तड़के करीब 2:30 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि ईकोटेक-3 क्षेत्र के उद्योग विहार स्थित संयंत्र संख्या-222 में एक कंपनी की पहली मंजिल पर आग लगी है।

उन्होंने बताया कि कंपनी की पहली मंजिल पर गारमेंट का काम होता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया।

चौबे ने बताया कि भवन के निचले तल पर रसायन (केमिकल) से संबंधित कार्य होता है, जबकि पहली मंजिल को कंपनी मालिक ने किराये पर दे रखा है, जहां एक्सपोर्ट गारमेंट का काम किया जाता है।

उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

भाषा

सं रवि कांत


लेखक के बारे में