सूरत में कपड़ा कारखाने में लगी भीषण आग

Ads

सूरत में कपड़ा कारखाने में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:39 PM IST

सूरत (गुजरात), एक अप्रैल (भाषा) गुजरात के सूरत में बुधवार को एक कपड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘गोपी निटिंग टेक्सटाइल फैक्टरी’ में सुबह लगभग 10 बजे आग लग गई।

अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में कारखाने और औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, जब आग की लपटें लगातार बढ़ती गईं, तो सुबह करीब 11:30 बजे सूरत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि कपड़े और नायलॉन सामग्री की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने लगी और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग को आसपास के कारखानों में फैलने से रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे कारखाने को व्यापक नुकसान हुआ है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र