भुवनेश्वर के बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Ads

भुवनेश्वर के बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 11:42 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 11:42 AM IST

( तस्वीर सहित )

भुवनेश्वर, 24 फरवरी (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में धौली इलाके में एक बाजार में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार रात करीब 11 बजे लगी। मार्केट कॉम्प्लेक्स में प्लाईवुड और प्लास्टिक सहित भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जमा होने के कारण आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 40 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने कहा, ‘हमारी टीम ने अब तक चार मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स की तीन मंजिलों पर आग बुझा दी है। चौथी मंजिल पर आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।’

उन्होंने कहा, ‘सभी प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं।’

अधिकारियों ने बताया कि आग में फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है।

भाषा प्रचेता मनीषा वैभव

वैभव