Maternity Leave Latest Update : एक साल की छुट्टी, मनपसंद जगह पर पोस्टिंग.. इन पुलिसकर्मियों मिला बड़ा तोहफा, सीएम ने खुद किया ऐलान
एक साल की छुट्टी, मनपसंद जगह पर पोस्टिंग.. Maternity Leave Latest Update: Govt announced to give one year maternity leave to women police personnel

बेंगलुरुः Maternity Leave Latest Update महिला पुलिसकर्मियों को तमिलनाडु की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब प्रदेश में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को एक साल का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इतना ही नहीं बच्चों के पालन-पोषण के लिए तीन साल के लिए मनपसंद जगह पर पोस्टिंग भी दी जाएगी। चेन्नई के राजरथिनम स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसकी घोषणा की है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है।
Maternity Leave Latest Update चेन्नई के राजरथिनम स्टेडियम में मेधावी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, केंद्रीय गृह मंत्री पदक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पदक प्रदान किए गए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिला पुलिस को एक साल का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा और काम पर लौटने के बाद, उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए तीन साल के लिए अपने पति या माता-पिता के स्थान पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मियों के अनुरोध पर यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए महिला पुलिस के पेशेवर कौशल को बढ़ाया जाएगा ताकि वे साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपट सकें।
अपराध से मुक्त राज्य बनाने के लिए काम करें पुलिसकर्मी
उन्होंने आग्रह किया कि आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आपको लोगों की रक्षा करनी चाहिए। अपने कर्तव्यों का समर्पण के साथ निर्वहन करें और न केवल अपराधों को कम करने के लिए बल्कि अपराधों को रोकने के लिए भी काम करें। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु को ड्रग्स और अपराध से मुक्त राज्य में तब्दील किया जाना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि कोई उल्लंघन होता है तो अपराधियों को गिरफ्तार करें।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Maternity Leave Latest Update: Govt announced to give one year maternity leave to women police personnel

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm