UP Crime News: पिता की मौत का बदला लेने बेटे ने भरी पंचायत युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला
UP Crime News: पिता की मौत का बदला लेने बेटे ने भरी पंचायत युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

UP Crime News
यूपी। UP Crime News: आज के इस दौर में लोग जरा-जरा सी बात पर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि, विवाद से शुरू हुआ मामला खून-खराबे तक जा पहुंच जाता है। ऐसे ही एक वारदात यूपी के मथुरा के शेरगढ़ के पैगांव से सामने आई है जहां बाप के खून का बदला लेने के लिए बेटे ने भरी पंचायत युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मामले में बताया गया कि, मरने वाले युवक की पहचान अमोल के रूप में हुई है। जिस शख्स ने उस पर गोली चलाई थी वह पूर्व प्रधान रामवीर का बेटा है।
बता दें कि, परगांव के प्रधान रामवीर की हत्या 29 जनवरी 2022 को कर दी गई थी। उसके मर्डर का आरोप अमोल पर था। वहीं समाज की कुरीतियों को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें रामवीर के बेटे कृष्णा चौधरी ने भरी पंचायत में अमोल पहलवान की हत्या कर दी। 2022 में हुई रामवीर प्रधान की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। रामवीर प्रधान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का प्रस्तावक भी था।
UP Crime News: वहीं अमोल को घायल अवस्था में मथुरा के सिटी हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में वर्तमान प्रधान के पुत्रों का नाम हत्याकांड में आ रहा है। वहीं इस मामलें में एसएसपी ने कहा कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। 2022 में कृष्णा चौधरी के पिता रामवीर की हत्या हुई थी। हत्या का मुख्य आरोपी अमोल पहलवान था। बताया गया कि अमोल इस मामले में जेल भी गया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: UP Crime News: To avenge his father's murder, son kills a youth in front of Panchayat

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pm