दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 9, 2021 11:07 am IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भाषा स्नेहा अमित

अमित


लेखक के बारे में