BJP में शामिल हो सकते है सुपरस्टार रजनीकांत, PM मोदी से मुलाकात की अटकलें
BJP में शामिल हो सकते है सुपरस्टार रजनीकांत, PM मोदी से मुलाकात की अटकलें
चेन्नई। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के तमिलनाडु की राजनीति में उतरने की अटकलों का बाजार इन दिनों गर्म है। ऐसा हुआ तो राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। चर्चा है कि भाजपा रजनीकांत को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। वह जल्दी ही पीएम मोदी से भी मिल सकते है।
इस संभावित मुलाकात की किसी ने पुष्टि नहीं की है। इस बारे में पूछने पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी ऐसी किसी मुलाकात की जानकारी देने से इनकार किया। साथ ही उन्होने जोड़ा नरेंद्र मोदी एक महान नेता है जबकि रजनीकांत महान अभिनेता। अगर एक महान अभिनेता प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है तो इसमें दिक्कत क्या है ?

Facebook


