BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mayawati on Caste Census: जातिगत जनगणना के फैसले पर ‘BSP चीफ मायावती की प्रतिक्रिया.. कहा, “लंबे विलंब के बाद सही दिशा में उठाया गया कदम”

कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दल लंबे समय से जाति जनगणना की वकालत करते रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने भाषणों और बयानों में समय-समय पर इसकी आवश्यकता पर जोर …

Mayawati on Caste Census: जातिगत जनगणना के फैसले पर ‘BSP चीफ मायावती की प्रतिक्रिया.. कहा, “लंबे विलंब के बाद सही दिशा में उठाया गया कदम”
satya prakash
Published: 01 May 2025 | 7:10 amModified: 01 May 2025 | 7:16 am
HIGHLIGHTS
  1. मायावती ने केंद्र की जाति जनगणना नीति का स्वागत किया, इसे सही कदम बताया।
  2. केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़े शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
  3. बसपा और विपक्ष लंबे समय से जाति जनगणना की मांग करते रहे हैं।

Mayawati on Caste Census Decision: लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे "लंबे समय से लंबित मांग की पूर्ति" बताते हुए सरकार से इस जनहितैषी निर्णय को समय पर लागू करने की अपेक्षा जताई।

Read More: Shivraj Singh Chouhan Meeting: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ICAR के उप महानिदेशकों के साथ अहम बैठक.. किसानों को समृद्धि के लिए तय किये ये अहम् बिंदु

मायावती ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा देश में राष्ट्रीय जनगणना के साथ-साथ जाति जनगणना कराने का लिया गया फैसला लंबे विलंब के बाद सही दिशा में उठाया गया कदम है। यह स्वागत योग्य है। बसपा लंबे समय से इसकी मांग करती रही है।"

Mayawati on Caste Census Decision: उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से समाज के सामाजिक और आर्थिक समीकरणों को समझने में मदद मिलेगी और नीति निर्धारण में पारदर्शिता आएगी। "उम्मीद है कि सरकार निश्चित रूप से इस फैसले को समय पर लागू करेगी और इसे केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखा जाएगा," मायावती ने बुधवार को कहा।

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जाति जनगणना को आगामी जनगणना प्रक्रिया में शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) द्वारा लिया गया है।

Mayawati on Caste Census Decision: वैष्णव ने कहा, "इस निर्णय से समाज का सामाजिक और आर्थिक ढांचा और अधिक मजबूत होगा और देश विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। यह दर्शाता है कि सरकार समाज और देश के मूल्यों एवं हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

Read Also: Raipur Road Accident: राजधानी में तेज रफ़्तार का कहर! आधी रात पुलिस सूमो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे जवान

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मोदी सरकार ने पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए बिना किसी सामाजिक दबाव के 10 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत की थी, जो सरकार की समावेशी सोच को दर्शाता है।

विपक्ष की पुरानी मांग

Mayawati on Caste Census Decision: गौरतलब है कि कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दल लंबे समय से जाति जनगणना की वकालत करते रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने भाषणों और बयानों में समय-समय पर इसकी आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं। अब केंद्र सरकार द्वारा इसे मंजूरी देने के बाद देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने का निर्णय 30 अप्रैल 2025 को लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Mayawati on Caste Census Decision, Welcomed the decision of Modi government

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm